शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
एटा

Etah News:हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में गिरावट – Light Drizzle Brings Increased Chill; Temperatures Drop

October 30, 2026


Light drizzle brings increased chill; temperatures drop.

मैनपुरी। हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन तक ऐसा ही तापमान रहेगा और बादल छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार को चक्रवात अर्नब का असर देखने को मिला। जिले में दिनभर बादल छाए रहे तो शाम को हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट देखने को मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक मौसम में अत्यधिक बदलाव नहीं होगा। हल्के बादल छाए रहेंगे। कई जगह हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X