Etawah News:छात्रवृत्ति के लिए आज आवेदन का अंतिम मौका, नवीनीकरण 20 नवंबर तक – Today Is The Last Chance To Apply For The Scholarship; Renewals Are Open Until November 20
इटावा। पूर्वदशम (कक्षा नौ और दस) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12) छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। वित्तीय वर्ष एवं शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए समाज कल्याण विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई थी। नए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए 17 नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी जिसका आज अंतिम दिन है। वहीं, नवीनीकरण के लिए विद्यार्थी 20 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
