Etawah News:दीपावली पर विशेषज्ञों डॉक्टरों की छुट्टी निरस्त, ऑनकॉल ड्यूटी पर रहेंगे मौजूद – Leave For Specialist Doctors Cancelled During Diwali; They Will Remain Available On On-call Duty
इटावा। स्वास्थ्य विभाग ने दीपावली पर जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की छुट्टी निरस्त कर ड्यूटी लगाई है। इसमें इमरजेंसी में 24 घंटे दो चिकित्सक व स्टाफ उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा फिजीशियन में डॉ. अजय शर्मा, सर्जन में डॉ. अनूप शर्मा, डॉ. पीयूष तिवारी व डॉ. एसएस गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी तरह ईएनटी विशेषज्ञ में डॉ. जेपी चौधरी, डॉ. अश्वनी यादव व डॉ. राहुल आनंद, हड्डी रोग विशेषज्ञ में डॉ. सीएस नेगी, डॉ. विष्णु मेहरोत्रा, दीपक गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ में डॉ. श्रेषांक सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पेंद्र यादव व डॉ. शादाब आलम ऑनकॉल ड्यूटी पर उपलब्ध रहेंगे। यह जानकारी सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने दी।
उन्होंने बताया कि दीपावली को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। इससे दीपावली पर्व पर किसी भी मरीज को कोई असुविधा न हो। विशेषज्ञ डॉक्टर की जरूरत पड़ने पर उन्हें फोन कर जिला अस्पताल बुलाया जाएगा जिससे मरीजों को समय से इलाज मिल सकेगा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 05688297123 है। (संवाद)
