शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
इटावा

Etawah News:आईआइटियन्स व एमबीए वाले पशुपालन की तरफ हो रहे आकर्षित – Iitians And Mba Graduates Are Being Drawn Towards Animal Husbandry

November 13, 2026


बकेवर। किसान खेती के साथ पशुपालन करके अपनी आय बढ़ा सकते हैं। पशुपालन की तरफ आईआइटियन्स व एमबीए वाले तो आ रहे हैं लेकिन आईटीआई करने वाले पशुपालन नहीं करना चाह रहे हैं। यह बातें केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कस्बा लखना में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि किसानों के पास खेती होने से चारा की व पशुओं को रखने के स्थान भी होता है।

किसान खेती के साथ पशुपालन, मछली पालन, सुअर पालन, बकरी पालन के साथ प्राकृतिक खेती, फलों-फूलों औषधीय, जैविक खेती करके किसान अपनी आय को बढ़ा सकता है। उन्होंने आगरा के एक बकरी पालन के किसान बीके सिंह का उदाहरण बताया कि जिनके पास पांच हजार से अधिक उन्नति किस्म के बकरी पाल रखी हैं। पशुपालन कृषि की समानांतर अर्थव्यवस्था है। इसको लेकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय को दोगुना किया है।

छोटे पशुपालकों के सामने बैंक से ऋण लेने की समस्या आने के सवाल पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि बैंक अधिकारी पात्र लोगों की फाइल को अटकाएं नहीं। स्थानीय राजनीतिक दल के नेता पशुपालकों व किसानों की मदद करने के लिए अधिकारियों के कार्यालय जाकर उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X