शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:एनके अकादमी ने जीसीआईएस को एक विकेट से दी मात – Nk Academy Defeated Gcis By One Wicket

October 30, 2026


पीयूष ने झटके चार विकेट, ऋषभ ने बनाए 67 रन

फरीदाबाद। बाबा सूरदास क्रिकेट ग्राउंड पर एनके अकादमी ने जीसीआईएस अकादमी को एक विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसीआईएस की टीम 30.3 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। आयुष मिश्रा ने 78 रन बनाए। एनके की ओर से पीयूष ने चार और ध्रुव चाहर ने दो विकेट लिए। जवाब में ऋषभ पाठक की नाबाद 67 रन की बदौलत एनके क्रिकेट अकादमी की टीम ने 29.2 ओवर में नौ विकेट पर 192 रन बना लिए। जीसीआईएस की ओर से विवान अरोड़ा ने दो विकेट लिए। चार विकेट लेने वाले पीयूष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X