शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:ठगी की रकम को डिजिटल करेंसी में बदलने वाला धरा – Individual Who Converted Swindled Funds Into Digital Currency Apprehended

November 7, 2026


फरीदाबाद। व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर फोन हैक करने और खाते से 20 हजार रुपये निकालने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरूप से दिल्ली के बसंत कुंज का रहने वाला है। पुलिस ने उसे पांच नवंबर को राजस्थान के कोट कासिम से पकड़ा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ठगी की रकम को डिजिटल करेंसी में बदलकर आगे साइबर ठगों को भेजता था। आरोपी 12वीं पास है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X