शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:निर्माणाधीन सड़क पर फंसी सफाई दरोगा की स्कूटी – Sanitation Supervisor’s Scooter Gets Stuck On A Road Under Construction

November 7, 2026


सेक्टर-2 में दिन के समय चल रहा था सड़क निर्माण कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सेक्टर-2 में निर्माणाधीन सड़क पर उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) का एक सफाई दरोगा स्कूटी लेकर पहुंच गया। सड़क पर सीमेंट-कंक्रीट का मिश्रण डाला जा रहा था। ऐसे में स्कूटी के पहिये कंक्रीट में धंस गए और सफाई दरोगा बीच रास्ते में ही फंस गया।

स्कूटी को बाहर निकालने के लिए उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने भी मदद की और काफी प्रयास के बाद स्कूटी को गीले कंक्रीट से बाहर निकाला। इस दौरान सड़क के दूसरे हिस्से में भी निर्माण कार्य जारी था। घटना की तस्वीर सामने आने के बाद सड़क निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान संबंधित एजेंसी को रास्ते पर आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग करनी चाहिए। साथ ही राहगीरों और वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था भी होनी चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X