शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Faridabad News:बिहार की बाढ़ ने बिगाड़ा छठ पूजा का बजट – Floods In Bihar Disrupt Chhath Puja Budget
फरीदाबाद

Faridabad News:बिहार की बाढ़ ने बिगाड़ा छठ पूजा का बजट – Floods In Bihar Disrupt Chhath Puja Budget

November 11, 2026


महंगे हुए सूप-दउरा, जिले में बिहार से होती है सबसे अधिक आपूर्ति

गौरव मिश्रा

फरीदाबाद। छठ की तैयारियों के बीच इस बार पूजा में इस्तेमाल होने वाले सामान काफी महंगे हो गए हैं। बिहार में आई बाढ़ का असर फरीदाबाद के बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। सूप और दउरा के दाम पिछले साल के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।

दुकानदारों ने बताया कि जिले में सूप और दउरा की सबसे अधिक आपूर्ति बिहार से होती है। बिहार के अलग-अलग क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग आकार के दउरा और सूप की मांग होती है। इस बार वहां बाढ़ के कारण जरूरत के अनुसार सामान तैयार नहीं हो पाया। इससे बाजार में मांग के मुकाबले आपूर्ति कम हो गई है। पीछे से ही सामान महंगे दामों पर मिल रहा है। ऐसे में दुकानदारों को भी कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। हालांकि दाम बढ़ने से बिक्री पर असर नहीं पड़ा है।

50 रुपये वाला दउरा अब 90 रुपये तक पहुंचा

बाजार में 100 रुपये वाला दउरा 150 रुपये, 150 रुपये वाला 200 रुपये और 200 से 225 रुपये वाला दउरा 250 से 300 रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह 100 रुपये में मिलने वाला सूप अब 150 रुपये और 130 रुपये वाला सूप करीब 200 रुपये में मिल रहा है। सजावटी सूप और दउरा की कीमत डिजाइन और आकार के हिसाब से और अधिक है।

बातचीत

माल पीछे से कम आ रहा है, इसके कारण दाम बढ़े हैं। हालांकि छठी माई की कृपा से बिक्री प्रभावित नहीं हुई है। – प्रमोद, सूप-दाउरा विक्रेता

पिछले साल के मुकाबले इस साल दाम बढ़े हैं। आज ही दुकान लगाई है, अब देखते हैं कि कैसी बिक्री होगी। – शिवराम, सूप-दाउरा विक्रेता

त्योहार के दौरान कई चीजों की मांग बढ़ने के कारण वह महंगी होती हैं। वही छठ से फल भी महंगे हो गए हैं । – राजू, फल विक्रेता

पिछले साल के मुकाबले इस बार दाम काफी बढ़े हैं, पर छठ के इस त्योहार पर श्रद्धालु खरीदारी तो करेंगे ही। – रविंद्र, खरीदार

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X