Faridabad News:साइबर ठगी के मामले में महिला गिरफ्तार – Woman Arrested In Cyber Fraud Case
फरीदाबाद। ऑनलाइन सीमेंट मंगवाने के नाम पर 93 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में दिल्ली से महिला को गिरफ्तार किया गया है। उस पर ठगी की रकम अपने खाते में लेने और ठगों को खाता उपलब्ध कराने का आरोप है।
साइबर थाना एनआईटी की टीम ने महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, पाली निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। उसे 300 कट्टे सीमेंट चाहिए थे। पीड़ित ने संपर्क किया तो डीलर ने भुगतान के लिए स्कैनर भेजा। शिकायतकर्ता ने 93 हजार रुपये भेजे, लेकिन सीमेंट नहीं मिला और फोन भी नहीं उठा। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिला ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसमें ठगी के 93 हजार रुपये आए थे। संवाद
