Faridabad News:स्ट्रीट डिफेंडर्स को नौ विकेट से हराया – Defeated Street Defenders By Nine Wickets
फरीदाबाद। एनआईटी स्थित क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में स्मैशर्स क्रिकेट क्लब ने स्ट्रीट डिफेंडर्स को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। 15 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई स्ट्रीट डिफेंडर्स ने चार विकेट पर 125 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से राहुल ने 25 गेंदों पर 56 रन बनाए जबकि मकसूद ने 43 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई स्मैशर्स ने 13.4 ओवर में चार विकेट पर 126 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए दिग्वेश जैन ने 28 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की शानदार पारी खेली जबकि अरुण भी 40 रन बनाकर नाबाद रहे। संवाद
