शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:इमरजेंसी के ड्यूटी रूम में दो डॉक्टरों में तकरार – Two Doctors Quarrel In The Emergency Duty Room

November 6, 2026


फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी के ड्यूटी रूम में दो डॉक्टरों में तकरार हो गई। बात इतनी बढ़ी कि गुस्साए एक डॉक्टर ने त्यागपत्र लिखवाकर सीएमएस को सौंप दिया। सीएमएस ने दोनों डॉक्टरों को शांत करवाया।

बृहस्पतिवार सुबह लोहिया अस्पताल में एक डॉक्टर पीडियाट्रिक वार्ड में बच्चों को देखने गईं। वह किसी काम से इमरजेंसी के डॉक्टर कक्ष में पहुंची। वहां पहले से दो-तीन डॉक्टर बैठे थे। बाहर से पहुंची डॉक्टर ने कुर्सी पर बैठे दूसरे डॉक्टर से कुछ कह दिया। इससे साथी डॉक्टर ने अपमान वाले शब्द मानते हुए विरोध किया। इसी बात पर दो डॉक्टरों में काफी देर तक तकरार होती रही। डॉक्टरों और अन्य स्टाफ ने बमुश्किल समझाकर शांत किया। इसके बाद एक डॉक्टर ने त्यागपत्र लिखकर सीएमएस को दे दिया। सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि कुछ कन्फ्यूजन होने पर मामूली कहासुनी हुई थी। समझाकर शांत कर दिया है। हम डॉक्टर एक परिवार है। सब कुछ ठीक है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X