शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:छह केंद्रों पर छात्रवृत्ति परीक्षा में 558 ने किया किनारा – 558 Students Skipped The Scholarship Exam Across Six Centers

November 2, 2026


फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। छह केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा हुई। पंजीकृत 1910 छात्र-छात्राओं में से 1352 ने परीक्षा दी, जबकि 558 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कक्षा आठ में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई गई।

मेजर शिवदयाल सिंह इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद में पंजीकृत 288 में से 229 विद्यार्थी उपस्थित हुए। भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज महेशनगर में 360 में से 290, डीएवी इंटर कॉलेज रजलामई में 360 में से 255 और एवी इंटर कॉलेज शमसाबाद में 360 में से 257 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। स्वामी रामानंद बालक इंटर कॉलेज में पंजीकृत 240 में से 137 और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्यामनगर में 302 में से 184 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज में परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक हुई। यहां केंद्र व्यवस्थापन के लिए विद्यालय प्रशासन ने 10 शिक्षकों की मांग की थी, लेकिन चार शिक्षक ही उपलब्ध कराए गए। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस तरह विद्यार्थियों को चार वर्ष तक आर्थिक सहायता मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X