शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:टी-20 लीग में खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 17 को ऑक्शन – Players To Go Under The Hammer In T20 League; Auction On The 17th

November 13, 2026


– 25 नवंबर से शुरू होगा दूसरा सीजन, छह टीमों के मालिक चुनेंगे खिलाड़ी

– जिले के साथ ही प्रदेश के दूसरे जनपदों के क्रिकेटरों को भी मिलेगा मौका

संवाद न्यूज एजेंसी

फर्रुखाबाद। टी-20 लीग के दूसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 17 नवंबर को होगा। सेंट्रल जेल चौराहे के पास स्थित एनआर पैलेस में सभी छह टीमों के मालिक खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवंबर से याकूतगंज स्थित डीके स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मैदान पर किया जाएगा।

आयोजक दानिश खान ने बताया कि प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार जनपद के साथ दूसरे जिलों के खिलाड़ी भी लीग में प्रतिभाग करेंगे। ऑक्शन के दौरान टीमों के मालिक अपनी जरूरत और रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों का चयन करेंगे। लीग में मोहम्मदाबाद किंग्स, फतेहगढ़ योद्धा, याकूतगंज वारियर्स, कमालगंज टाइगर्स, शमसाबादी सिकंदर और कायमगंज रॉयल्स की टीमें हिस्सा लेंगी। बताया कि मोहम्मदाबाद किंग्स इस सीजन की नई टीम है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X