शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:ससुराल जा रहे दंपती की बाइक पोल से टकराई, पत्नी की मौत – Couple’s Motorcycle Hits A Pole While They Are On Their Way To The In-laws’ House; Wife Dies

November 1, 2026


कायमगंज। नवाबगंज क्षेत्र में ससुराल जा रहे दंपती की बाइक अचरा के पास अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। गंभीर हालत में पत्नी को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर पट्टी निवासी कुलवंत सिंह (25) अपनी पत्नी रीता (22) के साथ बाइक से नवाबगंज क्षेत्र के गांव लोधीपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। अचरा के पास ऊबड़-खाबड़ सड़क पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसी दौरान रीता के भाई अंकित ने कुलवंत के मोबाइल पर फोन किया। राहगीरों ने फोन उठाकर हादसे की जानकारी दी। अंकित और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। घायलों को सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया गया। वहां से रीता को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित ने बताया कि रीता की शादी तीन वर्ष पहले कुलवंत के साथ हुई थी। उनकी एक वर्ष की बेटी सुरभि है। दंपती नवाबगंज में मेला देखने के लिए ससुराल जा रहे थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X