रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehabad News:खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया उत्साह – Youths Showed Enthusiasm In The Block Level Sports Competition
फतेहाबाद

Fatehabad News:खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया उत्साह – Youths Showed Enthusiasm In The Block Level Sports Competition

November 15, 2026


Youths showed enthusiasm in the block level sports competition

जाखन दादी स्टेडियम में आयोजितखेल प्रतियोगिता के तहत वॉलीबाल खेलते खिलाड़ी।
– फोटो : 1

रतिया। नशामुक्त युवा भारत और विकसित भारत अभियान के तहत जाखन दादी स्टेडियम में खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में युवाओं ने उत्साह से भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अल्पसंख्यक मोर्चा फतेहाबाद के जिला अध्यक्ष सरदार गुरचरण सिंह खोखर और संत शिरोमणि नामदेव सभा फतेहाबाद के जिला अध्यक्ष शर्मा चंद लाली ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। शर्मा चंद लाली ने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सशक्त माध्यम हैं।

उन्होंने बताया कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से खेल और शिक्षा से जुड़ने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं में खो-खो, वॉलीबॉल, 400 और 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद व लंबी कूद जैसी स्पर्धाएं करवाई गईं।

ये रहे परिणाम

वॉलीबॉल में रतिया प्रथम और लाली द्वितीय रही। खो-खो में फूलां प्रथम और नडोरी द्वितीय स्थान पर रहीं। लड़कों की लंबी कूद में अमनदीप प्रथम, संजय द्वितीय और पवन कुमार तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में संजय प्रथम, शुचैन द्वितीय और पवन तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, रंजना द्वितीय और परेना तृतीय रहीं। लंबी कूद में तमन्ना प्रथम, अलका द्वितीय और दिव्या तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X