शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehabad News:भाषण प्रतियोगिता में गीतिका प्रथम और विराट रहे द्वितीय – In The Speech Competition, Geetika Came First And Virat Came Second
फतेहाबाद

Fatehabad News:भाषण प्रतियोगिता में गीतिका प्रथम और विराट रहे द्वितीय – In The Speech Competition, Geetika Came First And Virat Came Second

November 10, 2026


फतेहाबाद/भट्टूकलां। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टूकलां में सोमवार को आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में गीतिका ने प्रथम और विराट ने दूसरा स्थान हासिल किया। आराध्या तीसरे स्थान पर रही।

टैलेंट टाइटंस समूह की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को सात विषय दिए गए। इनमें एक भारत, श्रेष्ठ भारत, मेरे सपनों का भारत-2047, विकसित भारत-विकसित हरियाणा, एक देश-एक चुनाव, युवा शक्ति-राष्ट्र की असली शक्ति, नशामुक्त भारत-हमारा संकल्प और भारत बनेगा विश्वगुरु शामिल रहे।

प्रतिभागियों ने अपनी पसंद के विषय पर हिंदी या अंग्रेजी में भाषण दिया। उनके विचारों में राष्ट्रीय एकता, युवा शक्ति, नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।

परिणाम में प्रांजल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। नंदिनी और अंशिका संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. राजाराम, डॉ. तेजपाल और माधुरी शामिल रहीं। उन्होंने विषयवस्तु, आत्मविश्वास, उच्चारण, संवाद शैली, मौलिकता और श्रोताओं पर प्रभाव के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

इस अवसर पर रविंद्र ढाका, देवेंद्र बाना, सुयश पाल डुड्डी और राज माचरा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। मंच संचालन दुष्यंत सिंह ने किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्हें मंच पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से रखने का अवसर मिलता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X