मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फतेहाबाद

Fatehabad News:सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत – Motorcyclist Dies In Road Accident

November 17, 2026


रतिया। फतेहाबाद मार्ग पर गांव हमजापुर स्थित हड्डारोड़ी के समीप सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान गांव भिरडाना निवासी करीब 40 वर्षीय राजरूप के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जबकि घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में रेफर किया गया है।

गांव भिरडाना निवासी बलदेव सिंह सोमवार को ट्रैक्टर-ट्राली में धान लेकर रतिया अनाज मंडी जा रहे थे। उनका बेटा राजरूप अपनी मोटरसाइकिल पर रतिया अनाज मंडी की ओर आ रहा था। जब वह गांव हमजापुर के पास हड्डारोड़ी के समीप पहुंचा, तो वहां दो कैंटर और एक ट्रैक्टर-ट्राली की आपसी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों व आसपास के लोगों ने घायल राजरूप को संभाला और उपचार के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में दो अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य अस्पताल फतेहाबाद भेज दिया गया है। मृतक राजरूप शादीशुदा था और मजदूरी व खेतीबाड़ी में परिवार का हाथ बंटाता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X