मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehabad News:सामाजिक संस्था ‘खुशी नई उम्मीद’ को मिला इंग्लैंड के वल्र्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस का सम्मान – Social Organization Khushi Nai Umeed Receives The World Record Of Excellence Honor From England
फतेहाबाद

Fatehabad News:सामाजिक संस्था ‘खुशी नई उम्मीद’ को मिला इंग्लैंड के वल्र्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस का सम्मान – Social Organization Khushi Nai Umeed Receives The World Record Of Excellence Honor From England

November 17, 2026


Social organization Khushi Nai Umeed receives the World Record of Excellence honor from England

सामाजिक संस्था ‘खुशी नई उम्मीद’’ व गोपाल बंसल को सम्मानित करते विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण

फतेहाबाद। सामाजिक संस्था खुशी नई उम्मीद और युवा रक्तदाता गोपाल बंसल को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया है। करनाल के डॉ. मंगल सेन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रतिष्ठित ‘नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड’ प्रदान किया गया। इंग्लैंड की संस्था ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’ द्वारा प्रशस्ति पत्र भी जारी किया। यह सम्मान रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और मानवहित के कार्यों में उनकी अग्रणी भूमिका के लिए दिया गया है।

समारोह का आयोजन ‘नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स’ (निफा) और वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस ने संयुक्त रूप से किया। यह ‘निफा संवेदना-2’ राष्ट्रीय सामाजिक प्रभाव पुरस्कार समारोह था। निफा पिछले 25 वर्षों से सामाजिक व मानवीय कार्यों में सक्रिय है।

सम्मान समारोह का उद्देश्य

समारोह देश भर में एक ही दिन में 1,055 रक्तदान शिविर लगाने के ऐतिहासिक अभियान के आयोजकों को सम्मानित करने के लिए था। इसमें उत्कृष्ट समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष कार्य अधिकारी कविंद्र राणा भी विशिष्ट अतिथि थे। निफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पुन्नू और रेडक्रॉस सचिव सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X