शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehpur News:लखनऊ में चेंबर तोड़ने के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन – Advocates Stage Protest Against Demolition Of Chambers In Lucknow
फ़तेहपुर

Fatehpur News:लखनऊ में चेंबर तोड़ने के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन – Advocates Stage Protest Against Demolition Of Chambers In Lucknow

October 29, 2026


Advocates stage protest against demolition of chambers in Lucknow

फोटो-22-बिंदकी तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन देते अ​धिवक्ता। संवाद

बिंदकी। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने के विरोध में बुधवार को तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर तहसीलदार धीरेंद्र त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा और तोड़े गए चेंबर दोबारा बनवाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। विरोध में वकीलों के सड़क पर लेटने के बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे अधिवक्ताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव, महामंत्री प्रतिभा देवी पटेल, कमलेश गौतम, विप्र नारायण तिवारी और जगदीश चंद्र निषाद सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X