शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:गर्भवती प्रेमिका के हत्यारोपी की तलाश में गुजरात पुलिस ने दी दबिश – Gujarat Police Conducted A Raid In Search Of The Man Accused Of Murdering His Pregnant Girlfriend
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:गर्भवती प्रेमिका के हत्यारोपी की तलाश में गुजरात पुलिस ने दी दबिश – Gujarat Police Conducted A Raid In Search Of The Man Accused Of Murdering His Pregnant Girlfriend

November 6, 2026


Gujarat Police conducted a raid in search of the man accused of murdering his pregnant girlfriend.

सांकेतिक 
– फोटो : सांकेतिक

शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। गुजरात में शिकोहाबाद की गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी की तलाश में गुजरात पुलिस ने नगला बलुआ में दबिश दी। पुलिस की दबिश से पहले ही आरोपी मौके से भाग निकला। इसके चलते गुजराज के आडेसर थाने से आई पुलिस लौट गई।

नगला बलुआ निवासी एक महिला की गांव के ही रहने वाले एक युवक से नजदीकियां थीं। युवक अपनी प्रेमिका को अपने साथ गुजरात ले गया था। जहां उसकी कुछ दिनों बाद गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को हाईवे किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। उस दौरान महिला गर्भवती थी। करीब एक माह तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। आखिर में पहचान होने पर गुजरात पुलिस ने मृतका के परिजन का डीएनए टेस्ट करवाया था।

जिससे उसकी शिनाख्त की पुष्टि होने पर शव परिजन को सौंप दिया गया था। इस मामले में मृतका के पति की तहरीर पर आडेसर थाने में गांव के ही युवक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बुधवार की रात आरोपी को पकड़ने के लिए गुजरात के आडेसर थाने से एसएसआई भारत कुमार चौधरी शिकोहाबाद पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ गांव नगला बलुआ में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकला। सीओ जयबिंद गुप्ता का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में गुजरात पुलिस आई थी। हत्यारोपी दबिश के दौरान पकड़ा नहीं जा सका है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X