शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:जमीन का फर्जी बैनामा कराकर 49 लाख ठगने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार – Firozbad News Thug Arrested

November 5, 2026


सिरसागंज। थाना क्षेत्र में संपत्ति हड़पने के लिए एक शातिर षड्यंत्र का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ग्राम नगला धीर में बुजुर्ग किसान के स्थान पर एक फर्जी व्यक्ति खड़ा करके और कूटरचित आधार कार्ड तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के मामले में दो सगे भाइयों को बुधवार को गिरफ्तार किया।

इन्होंने जमीन खरीदने वाली एक रिटायर्ड सरकारी चिकित्सक की पत्नी से 49 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए थे। इस संबंध में तेजेश कुमार निवासी नगला धीर द्वारा थाना सिरसागंज में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की टीम ने आरोपी राजदीप और संदीप कुमार को नगला राधे फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त राजदीप के खिलाफ फिरोजाबाद, इटावा और गाजियाबाद जिलों में धोखाधड़ी, कूटरचना, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दूसरे आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ भी महिला थाना (फिरोजाबाद) और वर्तमान मुकदमे सहित दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अभियुक्त राजदीप और संदीप कुमार ने साथियों संग मिलकर बुजुर्ग किसान की जगह फर्जी व्यक्ति खड़ा कर 2 अगस्त 2025 को फर्जी बैनामा कराया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। – चंचल त्यागी, सीओ सिरसागंज

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X