टूंडला। पीईटी के अंतिम दिन रविवार को रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के कारण नियमित ट्रेनों में सफर करने वाले आरक्षित यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात यह रहे कि आरक्षण कराने के बावजूद यात्रियों को अपनी सीट तक पहुंचने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। रेल प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों के लिए विशेष ट्रेन चलाए जाने के बावजूद नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम नहीं हुआ।
शासन को दिवाली व छठ पूजा के आसपास पीईटी नहीं करानी चाहिए थी। इस दौरान ट्रेनों में वैसे ही भीड़ होती है। परीक्षार्थिंयों की भीड़ के चलते आरक्षण कराकर यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ना भी मुश्किल हो गया।
दिनेश कुमार-रेलयात्री
————————
त्योहारों पर पीईटी परीक्षाएं कराए जाने से यात्रियों को ही नहीं, परीक्षार्थियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ को देखते हुए तमाम परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं छोड़ दी है।
विपिन कुमार-परीक्षाथी
नियमित ट्रेनों में सफर करने वाले रेलयात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने परीक्षा विशेष ट्रेनें संचालित की। फिर भी परीक्षार्थी नियमित ट्रेनों में चढ़े, इस बीच जीआरपी व आरपीएफ को तैनात किया गया, ताकि आरक्षित कोचों में परीक्षार्थी जबरन घुसने का प्रयास न करें।
अमित आनंद, डिप्टी सीटीएम, टूंडला