शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:पुराने विवाद में महिला को पीटकर किया घायल – Woman Injured After Being Beaten Over An Old Dispute

November 8, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

Updated Sat, 07 Nov 2026 05:26 PM IST

Woman injured after being beaten over an old dispute

शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी ग्रीश कुमार का कहना है कि उसकी पत्नी अनीता देवी गत 1 नवंबर को शाम छह बजे करीब घर में झाड़ू लगा रही थी। तभी वहां किशनलाल, उनकी पत्नी कमला देवी, बेटा राममोहन तथा गांव में ही रहने वाला वीकेश आ गया। पूर्व में हुए विवाद के कारण आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X