शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:समोशरण महामंडल विधान की तैयारियां शुरू, 15 को निकलेगी शोभायात्रा – Preparations For The Samosharan Mahamandal Vidhan Have Begun; A Procession Will Be Held On The 15th
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:समोशरण महामंडल विधान की तैयारियां शुरू, 15 को निकलेगी शोभायात्रा – Preparations For The Samosharan Mahamandal Vidhan Have Begun; A Procession Will Be Held On The 15th

November 3, 2026


Preparations for the Samosharan Mahamandal Vidhan have begun; a procession will be held on the 15th.

टूंडला में धार्मिका पत्रिका का विमोचन करते जैनमुनि विश्रांत सागर महाराज व समाज के लोगसंगठन

टूंडला। जैन मंदिर में जैनमुनि विश्रांत सागर महाराज के सानिध्य में समोशरण महामंडल विधान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 12 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए पत्रिका का विमोचन कर रूपरेखा तैयार की गई है।

इस दौरान मधुर प्रकाश जैन वंदना जैन को सौधर्मेंद्र, निखिलेश कुमार जैन व निशा को चक्रवर्ती, दिनेश कुमार जैन व अंजना को कुबेर और विनोद कुमार जैन व गीता जैन को महायज्ञनायक बनने का सौभाग्य मिला है। इसके अलावा शैलेश कुमार जैन, अमित कुमार जैन और सोनू जैन समेत अन्य को भी विभिन्नेंद्र व पुण्यार्जक का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जबकि विधानाचार्य पंडित सुनील जैन शास्त्री, पंडित अभिषेक जैन शास्त्री और पंडित आशीष जैन आशु विधान संपन्न कराएंगे। कुलदीप एंड पार्टी और सोनिया जैन संगीतमय प्रस्तुतियां देंगी। आयोजन के अंतिम दिन 15 नवंबर को सुबह नौ बजे मुनिश्री का पिच्छिका परिवर्तन समारोह और सुबह 10 बजे से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X