शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:सुचारू पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था के लिए नगर निगम मुस्तैद – Municipal Corporation Is Ready For Smooth Drinking Water And Sanitation System
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:सुचारू पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था के लिए नगर निगम मुस्तैद – Municipal Corporation Is Ready For Smooth Drinking Water And Sanitation System

November 9, 2026


Municipal Corporation is ready for smooth drinking water and sanitation system

नगर निगम 
– फोटो : नगर निगम

फिरोजाबाद। दिवाली के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने शहर में सुचारू पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण किया। अपर आयुक्त अजय कुमार ने कैला देवी मंदिर, हनुमान मंदिर, कोटला रोड, डाकघर और सदर बाजार का निरीक्षण कर स्वच्छता सह प्रभारी मनोज कुमार को दीपोत्सव से भैया दूज तक प्रतिदिन तीन बार कूड़ा उठान और सुबह-शाम सफाई के कड़े निर्देश दिए। वहीं, जलापूर्ति दुरुस्त रखने के लिए जलकल एक्सईएन सतीश चंद ने सहायक अभियंता अभिषेक प्रकाश और सौदान सिंह के साथ डब्ल्यूटीपी सैलई, हनुमान जलाशय, सत्यनगर टापा कला और विभव नगर की पेयजल टंकियों का जायजा लिया तथा कर्मचारियों को समय पर जलापूर्ति व कंट्रोल रूम को सूचना देने की हिदायत दी। इसके अलावा, त्योहारी सीजन में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सहायक आयुक्त निहालचंद की देखरेख में विशेष टीमें तैनात की गई हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X