शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गाज़ियाबाद

Ghaziabad News:गाली-गलौज का विरोध करने पर चाकू से किया हमला, तीन घायल – Three Injured In Knife Attack After Objecting To Verbal Abuse

November 11, 2026


मुरादनगर। धेदा गांव में मंगलवार सुबह मामूली विवाद में एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धेदा गांव निवासी रचना ने दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे उनके ससुर विजयपाल और देवर अमरीश, रवि ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला समेत ससुर व देवर घायल हो गए। बताया गया है कि मारपीट में हमला करने आया युवक भी घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X