शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:आरोपी के डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर सुनवाई आज होगी – The Hearing On The Accused’s Discharge Application Will Take Place Today

October 30, 2026


गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र में बीते वर्ष 2025 दिसंबर माह में हुए तिहरे हत्याकांड के एक आरोपी की ओर से प्रस्तुत डिस्चार्ज प्रार्थना- पत्र पर सुनवाई 31 अक्तूबर को विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट संजय के लाल की अदालत में सुनवाई होगी।

अभियोजन के मुताबिक 24 दिसंबर 2025 की रात खेलू राय पट्टी में जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय आरोपियों ने विक्की सिंह, अंकित सिंह और सौरभ सिंह की निर्मम हत्या कर दी थी। हत्याकर शव पोखरे में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

हत्याकांड में नीरज सिंह के भी खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी नीरज की ओर से बीते 16 अक्तूबर को न्यायालय में डिस्चार्ज प्रार्थना- पत्र प्रस्तुत किया था। सुनवाई के लिए न्यायालय ने 28 अक्तूबर की तिथि नियत की थी। अभियोजन के मुताबिक सुनवाई के लिए न्यायालय ने 31 अक्तूबर की तिथि नियत की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X