शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:जेल में मोबाइल और प्रतिबंधित उपकरणों की रोकथाम के लिए रोस्टर बनाकर चेकिंग होगी – To Prevent The Presence Of Mobile Phones And Prohibited Items In The Jail, Inspections Will Be Conducted According To A Roster

October 31, 2026


गाजीपुर। जिला कारागार में मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित उपकरणों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए अब रोस्टर बनाकर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जेल अधीक्षक को इस संबंध में निर्देश दिया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में जेल के अंदर मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित उपकरण नहीं पहुंचने चाहिए। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार चिकित्सालय, महिला और पुरुष बैरक, रसोईघर तथा सीसीटीवी कैमरों की संचालन व्यवस्था का जायजा लिया।

कारागार चिकित्सालय में भर्ती बंदियों से अधिकारियों ने उनकी बीमारियों के बारे में जानकारी ली। उनके खानपान और साफ-सफाई की व्यवस्था भी परखी। इसके बाद हवालात कार्यालय के स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई और एक-एक कर सभी बैरकों का निरीक्षण किया गया। बंदियों के कार्ड पर दर्ज अगली पेशी की तारीख भी जांची गई।

रसोईघर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिदिन बनने वाले भोजन के मेन्यू की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद डीएम ने जेल अधीक्षक को रोस्टर तैयार कर नियमित चेकिंग अभियान चलाने और जेल में मोबाइल व अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का प्रवेश रोकने के निर्देश दिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X