शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Gonda News:शहर को चाहिए ओवरब्रिज, गांवों में हों डिजिटल लाइब्रेरी – The City Needs An Overbridge; Villages Should Have Digital Libraries
गोंडा

Gonda News:शहर को चाहिए ओवरब्रिज, गांवों में हों डिजिटल लाइब्रेरी – The City Needs An Overbridge; Villages Should Have Digital Libraries

October 31, 2026


The city needs an overbridge; villages should have digital libraries

राजकीय पुस्तकालय में अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। – संवाद

गोंडा। राजकीय पुस्तकालय में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद में युवाओं ने शहर में जाम से निजात, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं और निर्बाध बिजली आपूर्ति का मुद्दा उठाया। ‘शहर में और क्या सुविधाएं होनी चाहिए’ विषय पर युवाओं ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि विकास योजनाओं का लाभ शहर से लेकर गांव तक सभी को मिलना चाहिए।

प्रतिदिन मुख्यालय आकर पढ़ाई करने वाले कौड़िया के चिलबिला महास गांव निवासी महेश तिवारी और फिरोजपुर तरहर के विवेक तिवारी ने कहा कि शहर में सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने की जरूरत है। एलबीएस चौराहे से बड़गांव पुलिस चौकी तक जाम की समस्या बनी रहती है। इससे निजात दिलाने के लिए इस मार्ग पर ओवरब्रिज बनाया जाना चाहिए, ताकि आवागमन सुगम हो सके।

खरगूपुर के अचलपुर बरगदही निवासी बृजेश तिवारी ने खरगूपुर में पुस्तकालय की स्थापना की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। रामापुरवा ठड़क्की पट्टी के निखलेश तिवारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के केंद्र जिले में ही बनाए जाने चाहिए। दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाने से विद्यार्थियों को परेशानी होती है। मधनगरा मोकलपुर निवासी शोभित शुक्ल ने गांव और ब्लॉक स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की जरूरत बताई।

जयनगरा बड़गांव निवासी सूर्यांशी पांडेय ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि आंधी-तूफान के दौरान भी बिजली बाधित न हो। बभनी कानूनगो जोगीवीर निवासी क्षमा जायसवाल ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और विद्यार्थियों को स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। भदुआ तरहर के सूरज तिवारी ने कहा कि सुविधाओं का लाभ सभी को समान रूप से मिलना चाहिए। संवाद में पुस्तकालयाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, बबली सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X