शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:झोपड़ी में लगी आग, तीन बकरियों की झुलसकर मौत – Fire Breaks Out In A Hut; Three Goats Die From Burn

November 10, 2026


भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मनिया गांव में रविवार रात दिवाली पर जलाए गए दीपक से निकली चिंगारी से आग लगने से एक झोपड़ी में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तीन बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। वहीं, घर-गृहस्थी का सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि मनिया गांव निवासी सुरेश राम ने बताया कि उनकी झोपड़ी में दीपक से निकली चिंगारी से आग लगने 10 बोरी सीमेंट, एक बोरी गेहूं, 25 किलो आटा, रजाई-कंबल जलकर नष्ट हो गया। वहीं, तीन बकरियां भी जलकर मर गईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दे दी गई है। आग से नुकसान पहुंचा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X