शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:प्रशिक्षण से गैरहाजिर और देर से पहुंचने वाले 12 कर्मियों को नोटिस – Notices Issued To 12 Personnel For Being Absent From Or Arriving Late To Training

November 7, 2026


जमानिया। जनगणना 2026-27 जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने और निर्धारित समय से देर से पहुंचने वाले 12 से अधिक कर्मचारियों को एसडीएम निधि ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

हेतिमपुर स्थित आईटीआई सभागार में जनगणना के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण चल रहा है। एसडीएम निधि ने बताया कि निरीक्षण और समीक्षा के दौरान कई नामित कर्मचारी प्रशिक्षण में समय से नहीं पहुंचे। कुछ कर्मचारियों की अनुपस्थिति भी सामने आई। राष्ट्रीय दायित्व से जुड़े प्रशिक्षण में इस तरह की लापरवाही और उदासीनता गंभीर अनुशासनहीनता है। इसी को देखते हुए संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि जनगणना का सफल क्रियान्वयन प्रशिक्षित और जिम्मेदार कार्मिकों पर निर्भर है। ऐसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समयसीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी नामित कर्मचारियों को समय से उपस्थित होकर पूरी गंभीरता और निष्ठा से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X