Gonda News:घंटाघर से गुड़ाही बाजार तक लगा जाम – Traffic Jam From Ghantaghar To Gudahi Bazaar
करनैलगंज। धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के चलते शुक्रवार को नगर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह से बढ़ा वाहनों का दबाव दोपहर तक जाम में बदल गया। घंटाघर से गुड़ाही बाजार तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे खरीदारी करने निकले लोगों के साथ जरूरी काम से आने-जाने वाले राहगीरों को भी परेशानी हुई। चौकी प्रभारी सुमित सिंह ने पुलिस टीम के साथ मशक्कत कर वाहनों को निकलवाया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ। (संवाद)
