शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:साइकिल पर स्टंटबाजी करते हुए आतिशबाजी का वीडियो वायरल – Video Of Fireworks Being Set Off While Performing Stunts On A Bicycle Goes Viral
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:साइकिल पर स्टंटबाजी करते हुए आतिशबाजी का वीडियो वायरल – Video Of Fireworks Being Set Off While Performing Stunts On A Bicycle Goes Viral

November 11, 2026


Video of fireworks being set off while performing stunts on a bicycle goes viral

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें युवक साईकिल पर स्टंटबाजी कर आतिशबाजी करते हुए नजर आ रहा है.स

शहर कोतवाली का मामला, कोतवाल पुलिस जांच कर रही हैं पुलिस

मऊ। दीपावली पर पूरा जनपद रोशनी और उल्लास में डूबा था, वहीं कुछ युवाओं पर सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक इस कदर हावी है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंट वाली आतिशबाजी कर रहे हैं। लाइक और व्यूज पाने की होड़ में युवा यह भूल जा रहे हैं कि आतिशबाजी में थोड़ी सी भी चूक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है और खुशियों का त्योहार पल भर में गम में बदल जाएगा।

ताजा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के महादेव घाट तमसा पुल का है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवा साइकिल में पटाखा लगाकर स्टंट कर रहे हैं। कभी साइकिल को तेजी से घुमाते हुए पटाखे फोड़ रहे हैं, तो कभी हाथ में पटाखा लेकर करतब दिखा रहे हैं। आसपास खड़े लोग भी तमाशा देख रहे हैं, लेकिन किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। उधर इस संबंध में शहर कोतवाल प्रमेंद्र सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है, वीडियो में दिख रहे युवाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X