मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गोरखपुर

Gorakhpur News:बालिका से दुष्कर्म और हत्या के मामले में अभियोजन के साक्ष्यों पर बचाव पक्ष की आपत्ति – The Defense Objected To The Prosecution Evidence In The Case Of Rape And Murder Of A Girl

November 17, 2026


– कोर्ट में लिखित आपत्ति दाखिल, 18 नवंबर को होगी सुनवाई

– शुरुआती विवेचक की गवाही जारी, अब तक 11 गवाहों के बयान दर्ज

गोरखपुर। अपहृत बालिका से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपित सिपाही के खिलाफ चल रहे मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अभियोजन की ओर से दाखिल साक्ष्यों पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो शमीम अहमद अंसारी की अदालत में बचाव पक्ष ने इस संबंध में लिखित आपत्ति दाखिल की। न्यायालय ने आपत्ति के निस्तारण के लिए 18 नवंबर 2026 की तिथि निर्धारित की है।

मामले में अभियोजन की ओर से शुरुआती विवेचक और नगर निगम चौकी की तत्कालीन प्रभारी उपनिरीक्षक दीपशिखा रंजन का मुख्य बयान दर्ज कराया जा रहा है। पांच नवंबर को उनकी गवाही के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुछ साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए थे। इस पर बचाव पक्ष ने आपत्ति जताते हुए लिखित आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा था। हालांकि, इस दौरान विवेचक का मुख्य बयान जारी रहा। मंगलवार को चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल ने न्यायालय में लिखित आपत्ति प्रस्तुत की। अब 18 नवंबर को इस पर सुनवाई होगी। आपत्ति के निस्तारण के बाद मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी। गौरतलब है कि जिला अस्पताल परिसर में 28 जुलाई 2026 की रात हुई इस घटना में अब तक 11 गवाहों की गवाही दर्ज हो चुकी है। आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X