मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड:18 साल पहले अमर उजाला से साझा की थी हकीकत, महिला मित्र को लेकर किया था ये खुलासा – Rahul Gandhi Girlfriend: He Mentioned Their Friendship 18 Years Ago, Amar Ujala Had Revealed This At The Time
चंडीगढ़

राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड:18 साल पहले अमर उजाला से साझा की थी हकीकत, महिला मित्र को लेकर किया था ये खुलासा – Rahul Gandhi Girlfriend: He Mentioned Their Friendship 18 Years Ago, Amar Ujala Had Revealed This At The Time

November 17, 2026


राहुल गांधी की निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर उनकी एक टिप्पणी चर्चा में है। मां सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव के विमोचन के दौरान राहुल ने कैंब्रिज के दिनों का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था।

उन्होंने बताया था कि पढ़ाई के दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड को उस रेस्टोरेंट में लेकर गए थे, जहां उनके माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी पहली बार मिले थे। कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया था कि वह गर्लफ्रेंड अब कहां हैं तो राहुल ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, ‘अब वह मेरी दोस्त है।’

राहुल का यह सहज जवाब करीब 18 साल पहले 23 सितंबर 2008 को अमर उजाला से हुई उनकी विशेष बातचीत की याद भी ताजा कर गया। राहुल पंजाब दाैरे पर थे। उन्होंने यहां श्री हरमंदिर साहिब में माथा भी टेका था। तब अमर उजाला ने उनकी निजी जिंदगी से जुड़े पहलुओं पर उनसे बातचीत की थी। संबंधित खबर ‘वो मेरी दोस्त थी, अब जनता है हमसफर’ शीर्षक से प्रकाशित की गई थी।

बातचीत में राहुल ने बताया था कि फ्लोरिडा में ग्रेजुएशन और कैंब्रिज में पढ़ाई के दौरान उनकी प्राथमिकताएं कुछ और थीं। उन्होंने कहा था कि समय के साथ उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। शादी से ज्यादा लोगों के लिए काम करना और देश की सेवा करना उनके लिए अहम है।

अमर उजाला से बातचीत के दौरान राहुल ने फिर कैंब्रिज के दिनों की गर्लफ्रेंड का जिक्र किया था लेकिन इस बार यह भी बता दिया कि अब दोनों दोस्त हैं। खास बात यह रही कि इस किस्से के केंद्र में उनके माता-पिता की प्रेम कहानी भी रही।

राहुल ने बताया कि वह उस रेस्टोरेंट को देखना चाहते थे जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे। वहां का खाना हालांकि उन्हें पसंद नहीं आया। उन्होंने मजाक में कहा कि प्यार करना हो तो उस रेस्टोरेंट में जरूर जाएं, लेकिन वहां का चिकन चासर कभी न खाएं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X