सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गुरुग्राम

Gurugram News:प्राधिकरण जाने से रोका तो पार्क में ही धरने पर बैठ गए किसान – When Prevented From Reaching The Authority’s Office, The Farmers Staged A Sit-in Protest Right There In The Park

November 16, 2026


टर नोएडा प्राधिकरण पर कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। चार फीसदी भूखंड की मांग को लेकर सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन करने निकले 44 गांवों के किसानों को रास्ते में ही रोक लिया गया। इस पर किसान हैप्पीनेस पार्क में ही धरने पर बैठ गए। अधिकारियों ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। किसानों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।

किसानों ने चार फीसदी आबादी भूखंड आवंटन की मांग को लेकर प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की थी। इसके मद्देनजर सुबह से ही प्राधिकरण कार्यालय के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा के लिहाज से प्राधिकरण की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी गई थी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 44 गांवों के किसान जैतपुर गोलचक्कर पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए प्राधिकरण कार्यालय की ओर कूच किया। पार्क के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर किसान वहीं बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में किसानों के प्रतिनिधिमंडल की प्राधिकरण अधिकारियों के साथ वार्ता कराई गई।

किसान अमित भाटी और मोहित भाटी ने कहा कि चार फीसदी भूखंड आवंटन की मांग को लेकर किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

प्राधिकरण आने-जाने वाले लोग रहे परेशान

किसानों के आंदोलन के चलते दोनों गेटों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण अपने काम से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दफ्तर के अंदर जाने के लिए 200 मीटर की दूरी पर वाहन खड़े करके पैदल ही आना-जाना पड़ रहा था। कई लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ही अंदर जाने से रोक दिया। इससे लोग दिनभर परेशान रहे।

मेट्रो स्टेशन आने-जाने वाले यात्री भी भटके

किसानों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते भी बंद कर रखे थे। इसके चलते मेट्रो पकड़ने आ रहे यात्रियों को पैदल निकलने में भारी दिक्कतें हुईं। यात्रियों को 200 मीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ी। कई लोग बाहर निकलने के लिए इधर-उधर भटकते रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X