सिंधावली गांव निवासी रोहित (21) की बरामदगी की मांग को लेकर रविवार को परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पर हंगामा किया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों अक्षय, कुणाल, अमित और जतिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रोहित उनकी बहन से बात करता था और समझाने पर भी नहीं मानता था। इसलिए उन्होंने रोहित की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को भोला झाल के पास गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।