शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur (himachal) News:उपायुक्त ने कुठेड़ा एफसीआई गोदाम का किया औचक निरीक्षण – The Deputy Commissioner Conducted A Surprise Inspection Of The Kutheda Fci Warehouse
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

Hamirpur (himachal) News:उपायुक्त ने कुठेड़ा एफसीआई गोदाम का किया औचक निरीक्षण – The Deputy Commissioner Conducted A Surprise Inspection Of The Kutheda Fci Warehouse

November 6, 2026


The Deputy Commissioner conducted a surprise inspection of the Kutheda FCI warehouse.

कुठेड़ा में राशन डिपो में निरीक्षण करती डीसी हमीरपुर गंधर्वा राठौड़। विभाग।

हमीरपुर। खाद्यान्नों के भंडारण और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था परखने के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को कुठेड़ा स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने गोदाम में रखे खाद्यान्नों की गुणवत्ता, उपलब्ध स्टॉक, भंडारण व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद उपायुक्त ने कुठेड़ा, री और चबूतरा गांव में उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों और सेल्समैन से राशन के उपलब्ध स्टॉक और उसके भंडारण से संबंधित जानकारी ली। साथ ही खाद्यान्नों की गुणवत्ता बनाए रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने और उपभोक्ताओं को राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की जिला नियंत्रक आंचल कुमारी, जिला खाद्य अधिकारी अनीष ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X