Hamirpur (himachal) News:पेंशनरों की वार्षिक पहचान के लिए चलेगा अभियान – A Campaign Will Be Conducted For The Annual Identification Of Pensioners
हमीरपुर। रक्षा मंत्रालय की ओर से स्पर्श सेवा के माध्यम से पेंशन प्राप्त कर रहे पूर्व सैनिकों और उनके पारिवारिक पेंशनरों की वार्षिक पहचान के लिए नवंबर में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान 30 नवंबर तक जारी रहेगा। स्पर्श सेवा केंद्र हमीरपुर के प्रभारी अधिकारी नवदीप ठाकुर ने बताया कि अभियान के दौरान रक्षा पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने के साथ-साथ उनकी पेंशन से संबंधित अन्य शिकायतों और समस्याओं का भी निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्षा पेंशनर इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपने स्पर्श पीपीओ, डिस्चार्ज बुक, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल फोन के साथ स्पर्श सेवा केंद्र पहुंच सकते हैं। केंद्र में उनकी वार्षिक पहचान सहित डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करवाई जाएंगी।
