शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur News:जनगणना का प्रशिक्षण लेने आ रहे प्रधानाध्यापक की हादसे में मौत – Headmaster Dies In Accident While Arriving For Census Training
हमीरपुर

Hamirpur News:जनगणना का प्रशिक्षण लेने आ रहे प्रधानाध्यापक की हादसे में मौत – Headmaster Dies In Accident While Arriving For Census Training

November 6, 2026


Headmaster dies in accident while arriving for census training

फोटो 05 एचएएमपी 28- मृतक शिक्षक रामप्रकाश निषाद की फाइल फोटो। परिजन
– फोटो : सांकेतिक

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के पॉलीटेक्निक में जनगणना का प्रशिक्षण लेने आ रहे बाइक सवार प्रभारी प्रधानाध्यापक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस एंबुलेंस से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जिला मुख्यालय के रमेडी मोहल्ला निवासी रामप्रकाश निषाद (57) अतरैया के कंपोजिट विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के रूप में तैनात थे। उनकी ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है। गुरुवार को सुबह करीब 10:30 बजे वह बाइक से पॉलीटेक्निक कॉलेज में आ रहे थे। कुंडौरा नरायनपुर के मध्य संचालित आदर्श ऑटो मोबाइल के नजदीक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनकी माैत से पत्नी रामजानकी, पुत्र अमित राज व अजय कुमार रोते-बिलखते रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X