शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:जिला अस्पताल में एक माह बाद विटामिन बी-12 की जांच शुरू – Vitamin B-12 Testing Begins In The District Hospital After A Month

November 14, 2026


महोबा। जिला अस्पताल में करीब एक माह से बंद विटामिन बी-12 की जांच सुविधा दोबारा शुरू हो गई है। रीजेंट उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को इस जांच के लिए परेशान होना पड़ रहा था। अब रीजेंट की आपूर्ति होने के बाद लैब में जांच शुरू कर दी गई है।

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 900 से अधिक मरीज उपचार कराने पहुंचते हैं। शनिवार को सुबह आठ बजे से अस्पताल की ओपीडी खुलते ही 700 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें 70 से अधिक मरीजों को चिकित्सक विभिन्न जांच कराने की सलाह दी गई। कई में विटामिन बी-12 की कमी का पता लगाने के लिए भी मरीजों को यह जांच करानी पड़ती है। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि प्रतिदिन आठ से दस मरीजों में कमी मिलने पर विटामिन बी-12 की जांच की जाती है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि रीजेंट खत्म होने पर मांग भेजी गई थी। आपूर्ति होते ही जांच शुरू करा दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X