शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur News:फायरिंग के आरोप में चार गिरफ्तार – Four Arrested For Firing
हमीरपुर

Hamirpur News:फायरिंग के आरोप में चार गिरफ्तार – Four Arrested For Firing

November 14, 2026


Four arrested for firing

फोटो 13 एचएएमपी 12- मुस्करा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस

गहरौली (हमीरपुर)। गांव में बुधवार रात फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ जान से मारने की नियत से फायरिंग की प्राथमिकी दर्ज है।

गहरौली गांव के जयंत राजपूत पुत्र शिवरतन राजपूत ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि बुधवार देर रात गांव के प्रियांशु विश्वकर्मा, अनूप राजपूत, पहाड़ी के अंकित उर्फ अंकू और मुस्करा के आरिस मंसूरी ने गालीगलौज की थी। आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। पुलिस के आने से पहले सभी मौके से भाग गए थे। मुस्करा थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी। बताया कि शुक्रवार को अंकित, प्रियांशु, अनूप व आरिस मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X