शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:डीएम ने छात्राओं की समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश – Dm Issued Instructions For The Resolution Of The Students’ Problems

November 2, 2026


महोबा। डीएम प्रभास कुमार ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय महोबा का निरीक्षण किया। कहा कि छात्राओं की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाए। शासन की ओर से संचालित योजनाओं व सुविधाओं का लाभ प्रत्येक छात्रा तक पहुंचना चाहिए।

डीएम ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और पढ़ाई, पाठ्यक्रम की प्रगति व शिक्षण गुणवत्ता के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए और समय-समय पर उनकी पढ़ाई का मूल्यांकन करते हुए शैक्षणिक स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने छात्रावास में छात्राओं के रहने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली आपूर्ति, स्वच्छता व अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। रसोईघर और भोजनालय का निरीक्षण किया। कहा कि छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार समय से गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विद्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के साथ ही सुरक्षा व स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X