शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन – Primary Teachers’ Association Submitted A Memorandum To The Dm

November 1, 2026


हमीरपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को चार सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निम्न समस्याओं के निराकरण के लिए मांग की है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि रसोइयों के मानदेय सहित कन्वर्जन कास्ट, फल वितरण का भुगतान महीनों से लंबित है। साथ ही निरीक्षण के दौरान अनुस्थिति शिक्षकों को सीएल काटने की मांग की गई है। रसोइयों का भुगतान पिछले पांच माह से लंबित है। दीपावली के पहले सभी रसोइयों का भुगतान कराया जाए। कन्वर्जन कास्ट की धनराशि विगत कई माह से प्राप्त नहीं हुई है, जिसका शीघ्र भुगतान कराया जाए। पिछले एक वर्ष से फल वितरण की धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। इसका जल्द भुगतान कराया जाए। निरीक्षण के दौरान यदि कोई अध्यापक अनुपस्थिति पाया जाता है तो उसे अनुपस्थिति न करके उसकी सीएल काटने की मांग की गई है। मौके पर जिला संघर्ष समिति जितेंद्र श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, रघुराज कुटार, गौरव नामदेव, विजय गुप्ता, जितेंद्र वाजपेयी, नरेंद्र राजपूत, विक्रम सिंह चौहान, ताहिर इमरान, अमित साहू सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X