Hamirpur News:भूमि विवाद में दंपती से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी – Couple Beaten Up Over Land Dispute, Fir Lodged Against Three
बिवांर (हमीरपुर)। कस्बा निवासी युवक ने भूमि विवाद में मारपीट का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित मनोज तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी शबाना के साथ करन राजपूत, जयहिंद तथा रूपेंद्र के घर के पास अपने प्लॉट पर गया था। इस दौरान आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। बीचबचाव करने पर पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच प्लॉट को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
