शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:मकान के विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर दंपती को पीटा – Neighbors Entered A House And Beat A Couple Over A Property Dispute

October 30, 2026


भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम विदोखर पुरई में मकान के विवाद की रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक दंपती के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

ग्राम विदोखर पुरई निवासी राजेश अवस्थी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका चचेरे भाई श्यामसुंदर अवस्थी से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते पड़ोसी उससे ईर्ष्या रखते हैं। आरोप है कि 24 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे पड़ोसी कृष्ण कुमार शर्मा, संतोष शर्मा, संपूर्णा देवी, अनुराग शर्मा और श्रीनारायण शर्मा उसके घर में घुस आए और अजय अवस्थी के बारे में पूछताछ करने लगे। जानकारी न होने की बात कहने पर सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी साक्षी को भी पीटा। शोर सुनकर पड़ोसियों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने मारपीट के दौरान सोने की चेन भी गिर जाने की बात कही है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X