शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:मोर पंख धोकर मौनिया नृत्य की तैयारी में जुटे ग्रामीण – Villagers Prepare For The Mauniya Dance After Washing Peacock Feathers

November 9, 2026


हमीरपुर/मौदहा। दिवाली के बाद जनपद के मौदहा क्षेत्र के नायकपुरवा इचौली, सिसोलर, छिरका, अरतरा, मुस्करा सहित ग्रामीण इलाकों में बुंदेलखंड की प्राचीन लोक परंपरा मौनिया पर्व की धूम शुरू हो गई है। रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में मौनिया दलों के सदस्य अपने मोर पंख तालाबों में धोकर साफ करते नजर आए।

बुंदेलखंड में मौनिया पर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। परंपरा के अनुसार मौनिया दल के सदस्य मोर पंखों से सजे आकर्षक मुकुट और पारंपरिक वेशभूषा तैयार करते हैं। पर्व के अवसर पर गो पूजन के बाद गांव के मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद मौनिया दल ढोलक, नगड़िया और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर नृत्य करते हुए गांवों की परिक्रमा करते हैं। वहीं कई मौनिया दल गांवों की परिक्रमा करने के बजाय धार्मिक आस्था के चलते चित्रकूटधाम पहुंचकर कामदगिरि और कुछ दल वृंदावन जाकर परिक्रमा करते हैं।

गांवों में ढोल-नगाड़ों की थाप पर दिवारी नृत्य आकर्षण का केंद्र बनता है। युवाओं और बच्चों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह है। इचौली निवासी ग्रामीण सौरभ मिश्रा कहना है कि मौनिया और दिवारी केवल नृत्य नहीं बल्कि आस्था, भाईचारे और बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक है। पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा को आज भी ग्रामीण पूरे उत्साह से निभा रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X