शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:सातवीं की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत – Death Of A Seventh-grade Student Under Suspicious Circumstances

November 2, 2026


मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर थानाक्षेत्र के भमई गांव में रविवार सुबह सातवीं की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बालिका के गले पर निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।

भमई गांव निवासी बाबू यादव की बेटी आरती (13) की रविवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बालिका के गले पर निशान देखकर स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को सूचना दी। सिसोलर थाना प्रभारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि बालिका के गले पर निशान मिलने के कारण पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उन्होंने बताया कि परिजन आरती को मिर्गी के दौरे पड़ने की बात कह रहे हैं। वह फंदा लगाने की घटना से इन्कार कर रहे हैं। आरती दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X