शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hapur News:खोदकर डाल दिए शहर के मुख्य मार्ग, सड़क पर फैली कीचड़, फिसलकर चोटिल हो रहे लोग – Main City Roads Have Been Dug Up, Leaving Mud Spread Across The Surface; People Are Slipping And Sustaining Injuries
हापुड़

Hapur News:खोदकर डाल दिए शहर के मुख्य मार्ग, सड़क पर फैली कीचड़, फिसलकर चोटिल हो रहे लोग – Main City Roads Have Been Dug Up, Leaving Mud Spread Across The Surface; People Are Slipping And Sustaining Injuries

November 7, 2026


Main city roads have been dug up, leaving mud spread across the surface; people are slipping and sustaining injuries

फ्री गंज रोड पर फैली रोड़ी के ऊपर फिसला बाइक सवार युवक। संवाद

हापुड़। त्योहार पर जहां बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, नगर पालिका की निर्माण संबंधी अव्यवस्थाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर कहीं नाला निर्माण के लिए खोदाई कर दी गई है तो कहीं इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के नाम पर सड़क किनारे मिट्टी फैली हुई है। इससे मुख्य मार्गों पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन गई है। इससे दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि दुकानदारों और ग्राहकों को भी आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

फ्री गंज रोड पर रेलवे पार्क के पास नाला निर्माण के लिए चार दिन पहले खोदाई की गई है। नाले से निकाली गई कीचड़ को सड़क पर ही फैला दिया गया है। इससे मार्ग के एक तरफ काफी कीचड़ जमा हो गई है। नाले से निकलने वाली गंदगी के कारण आसपास दुर्गंध भी फैल रही है। यह शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां आसपास बड़ी संख्या में दुकानें और रेस्टोरेंट भी हैं। ऐसे में दिनभर लोगों का आवागमन बना रहता है। सड़क पर फैली कीचड़ और निर्माण सामग्री के कारण वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत हो रही है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

वहीं, दिल्ली रोड पर सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य चल रहा है। करीब एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग के दोनों तरफ दुकानें हैं। त्योहार के चलते बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है लेकिन निर्माण कार्य के कारण दुकानों तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। सड़क किनारे डाली गई गीली मिट्टी से कीचड़ बन गई है। कई स्थानों पर वाहन इस कीचड़ में फंस रहे हैं। दुकानदार, शोरूम संचालक व रेस्टोरेंट संचालक शेखर शर्मा, आशीष त्यागी, अमन अग्रवाल ने बताया कि चार दिन पहले खोदाई करके छोड़ दिया गया है। त्योहार पर सभी लोग परेशान हो रहे हैं। एक साल में काम शुरू हो रहा है। ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में परेशानी हो रही है, जिससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। निर्माण शुरू करने से पहले पालिका की ओर से आवागमन को सुचारु रखने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।

फ्री गंज रोड और दिल्ली रोड पर काम पहले से चल रहा है। दिवाली के कारण श्रमिक छुट्टी पर चले गए हैं। यदि सड़क पर कीचड़ है तो उसे तुरंत हटवाया जाएगा। टीम भेजकर व्यवस्थाएं ठीक कराएंगे। – संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X