शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरदोई

Hardoi News:व्यापारी के मकान से नगदी जेवर चोरी – Cash And Jewellery Stolen From Businessman’s House

November 20, 2026


फोटो-58-दिवार में लगी सेंध दिखाता गुंजन। संवाद

– हयातगंज की घटना, दीवार में सेंध लगाई

संवाद न्यूज एजेंसीभरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के हयातगंज में बुधवार रात चोरों ने व्यापारी के मकान को निशाना बना लिया। यहां से जेवर और तीस हजार रुपये चोरी कर लिए। गांव में ही एक और मकान में चोरों ने सेंध लगाई, लेकिन परिजनों के जाग जाने पर चोर भाग गए।

हयातगंज निवासी कुंजन व्यापारी हैं। गांव में उनके दो मकान हैं। बताया कि मां राम कुमारी की आंख का ऑपरेशन हुआ है। इस वजह से वह परिवार समेत मां के साथ ही 13 नवंबर से रह रहे हैं। बताया कि गांव के पूरब किनारे स्थित मकान में चोरों ने बुधवार रात किसी समय दीवार में सेंध लगा दी। अंदर जाकर चोरों ने लॉकर और बक्से का ताला तोड़ दिया। पत्नी रूबी का सोने का हार, बाली और टप्स, चांदी की चार जोड़ी पायल, दो चेन चांदी की हाय और तीस हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर हयातगंज निवासी बहाजुद़्दीन के मकान में भी चोरी करने के लिए गए। यहां दीवार की सेंध भी काट दी, लेकिन आहट मिलने पर परिजन जाग गए और चोर भाग गए। उनके घर से कुछ चोरी नहीं हुआ है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X